मुसलमान से जब क़ब्र में सवाल होगा तो वह गवाही देगा कि अल्लाह के सिवा कोई सत्य पूज्य नहीं ह…
इस्लाम > Hi > हदीस > अकद > मुसलमान से जब क़ब्र में सवाल होगा तो वह गवाही देगा कि अल्लाह के सिवा कोई सत्य पूज्य नहीं ह…
हदीस वर्णनकर्ता: इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है
स़ह़ीह़
27 अक्टूबर 2026 को 14h02 बजे अपडेट किया गया
📖 1 मिनट पढ़ने का समय
हदीस का पाठ: मुसलमान से जब क़ब्र में सवाल होगा तो वह गवाही देगा कि अ…
हदीस की व्याख्या: मुसलमान से जब क़ब्र में सवाल होगा तो वह गवाही देगा कि अ…
हर मोमिन से क़ब्र के अंदर कुछ प्रश्न किए जाएँगे। प्रश्न, इस कार्य पर नियुक्त दो फ़रिश्ते करेंगे, जिनका नाम कई हदीसों में मुनकर और नकीर आया है। तब मोमिन इस बात की गवाही देगा कि अल्लाह के सिवा कोई सत्य पूज्य नहीं है और मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम अल्लाह के रसूल हैं। अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया कि यही वह पक्की बात है, जिसके बारे में अल्लाह ने कहा है : “अल्लाह ईमानदारों को पक्की बात पर दृढ़ रखता है सांसारिक जीवन में भी तथा आख़िरत के जीवन में भी।” [सूरा इब्राहीम : 27]
सीख: मुसलमान से जब क़ब्र में सवाल होगा तो वह गवाही देगा कि अ…
- क़ब्र के अंदर कुछ प्रश्न होंगे, इस बात में कहीं कोई संदेह नहीं है।
- ईमान वालों पर दुनिया एवं आख़िरत में अल्लाह का अनुग्रह कि उनको पक्की बात पर सुदृढ़ रखेगा।
- तौहीद की गवाही देने और इसी गवाही के साथ दुनिया से जाने की महत्ता।
- अल्लाह ईमान वाले को इस दुनिया में ईमान पर दृढ़ रहने और सीधे रास्ते पर चलने के द्वारा, मृत्यु के समय एकेश्वरवाद पर मरने के द्वारा, और कब्र में फ़रिश्तों के प्रश्न करने के समय सुदृढ़ रहने के द्वारा, स्थिर करता है।
श्रेणियाँ :
अक़ीदा
· अंतिम दिवस पर ईमान
· बर्ज़ख़ का जीवन
بسم الله الرحمن الرحيم
मंगल 15 जुमादा अल-अव्वल
الثلاثاء 15 جمادى الأولى
الحمد لله
अल्लाह की सारी प्रशंसा है