अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने दो चितकबरे, सींग वाले मेढ़ों की क़ुरबानी की। दोन…
इस्लाम > Hi > हदीस > इबदत पर आधरत फकह > अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने दो चितकबरे, सींग वाले मेढ़ों की क़ुरबानी की। दोन…
हदीस वर्णनकर्ता: इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है
स़ह़ीह़
27 अक्टूबर 2026 को 14h02 बजे अपडेट किया गया
📖 1 मिनट पढ़ने का समय
हदीस का पाठ: अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने दो चितकबरे, स…
हदीस की व्याख्या: अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने दो चितकबरे, स…
अनस रज़ियल्लाहु अनहु बयान करते हैं कि अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने ईद अल-अज़हा के दिन सींगों वाले दो चितकबरे मेंढ़े ज़बह किए और फ़रमाया : अल्लाह के नाम से जबह करता हूँ और अल्लाह सबसे बड़ा है। ज़बह करते समय आपने अपना पाँव मेंढ़े की गर्दन पर रख दिया।
सीख: अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने दो चितकबरे, स…
- क़ुरबानी करना एक शरई कार्य है। इसपर तमाम मुसलमान एकमत भी हैं।
- बेहतर यह है कि क़ुर्बानी का जानवर उसी तरह का हो, जिस तरह का जानवर अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने ज़बह किया है। क्योंकि यह देखने में अच्छा होता है, इसमें चर्बी हुआ करती है और इसका मांस स्वादिष्ट हुआ करता है।
- नववी कहते हैं : इस हदीस के आलोक में क़ुरबानी का जानवर किसी और से ज़बह करवाने के बजाय ख़ुद अपने ही हाथ से ज़बह करना मुसतहब है। अलबत्ता, कोई मजबूरी हो तो बात अलग है। लेकिन, उसे ऐसी स्थिति में भी ख़ुद मौजूद रहना चाहिए। वैसे, किसी और से ज़बह करवाना भी जायज़ है। इसमें सर्वसम्मति है।
- इब्न-ए-हजर कहते हैं : इस हदीस से मालूम हुआ कि ज़बह करते समय बिस्मिल्लाह कहने के साथ-साथ अल्लाहु अकबर कहना और जानवर की गर्दन के दाएँ भाग पर अपना पाँव रखना मुसतहब है। उलेमा इस बात पर एकमत हैं कि जानवर को बाएँ पहलू के बल लिटाकर उसकी गर्दन पर पाँव रख दिया जाएगा, ताकि ज़बह करने वाले को दाएँ हाथ से छुरी पकड़ने और बाएँ हाथ से सर को पकड़े रहने में आसानी हो।
- सींग वाले जानवर की क़ुर्बानी मुसतहब है। वैसे, बिना सींग वाले जानवर की क़ुर्बानी भी की जा सकती है।
श्रेणियाँ :
इबादतों पर आधारित फ़िक़्ह
· खाने-पीने की वस्तुएँ
· हज तथा उमरा
· ज़बह करना
· फ़िक़्ह तथा उसूल-ए-फ़िक़्ह
· क़ुरबानी
بسم الله الرحمن الرحيم
मंगल 15 जुमादा अल-अव्वल
الثلاثاء 15 جمادى الأولى
أستغفر الله
मैं अल्लाह से माफी माँगता हूँ