इस्लाम > Hi > हदीस > फकह तथ उसल ए फकह > बिलाल (रज़ियल्लाहु अन्हु) को आदेश दिया गया था कि वह अज़ान के शब्द दो-दो बार कहें और इक़ामत…
सह़ीह़27 अक्टूबर 2026 को 14h02 बजे अपडेट किया गया
📖 1 मिनट पढ़ने का समयعن أنس بن مالك رضي الله عنه مرفوعاً: «أُمِر بِلاَل أن يَشفَع الأَذَان، ويُوتِر الإِقَامَة».
अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने अपने मुअज़्ज़िन बिलाल (रज़ियल्लाहु अंहु) को आदेश दिया कि अज़ान के वाक्यों को दो-दो बार कहें। क्योंकि अज़ान अनुपस्थित लोगों को सूचना देने के लिए है। लेकिन दो-दो बार कहने का यह आदेश शुरू की तकबीर और अंत के 'कलिमा-ए- तौहीद' को छोड़कर है। क्योंकि यह साबित है कि शुरू में तकबीर चार बार कही जाएगी और अंत में 'कलिमा-ए-तौहीद' एक बार। इसी तरह उन्हें आदेश दिया कि इक़ामत के वाक्यों को एक-एक बार कहें। क्योंकि इक़ामत उपस्थित लोगों को सूचित करने के लिए है। लेकिन यहाँ एक-एक बार कहने का आदेश भी तकबीर और 'क़द क़ामतिस्सलात' को छोड़कर है। क्योंकि उन दोनों को दो-दो बार कहना साबित है।
श्रेणियाँ : इबादतों पर आधारित फ़िक़्ह · नमाज़ · फ़िक़्ह तथा उसूल-ए-फ़िक़्ह · अज़ान तथा इक़ामत