क़यामत के दिन जहन्नमियों में से सबसे कम अज़ाब उस व्यक्ति को हो रहा होगा, जिसके पास आग की द…
इस्लाम > Hi > हदीस > दल क पघलन वल बत और नसहत > क़यामत के दिन जहन्नमियों में से सबसे कम अज़ाब उस व्यक्ति को हो रहा होगा, जिसके पास आग की द…
हदीस वर्णनकर्ता: इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है
स़ह़ीह़
27 अक्टूबर 2026 को 14h02 बजे अपडेट किया गया
📖 1 मिनट पढ़ने का समय
हदीस का पाठ: क़यामत के दिन जहन्नमियों में से सबसे कम अज़ाब उस व्यक्त…
हदीस की व्याख्या: क़यामत के दिन जहन्नमियों में से सबसे कम अज़ाब उस व्यक्त…
अल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने बताया है कि क़यामत के दिन सबसे हल्के अज़ाब वाला व्यक्ति वह होगा, जिसके पैरों में आग के दो जूते होंगे और आग ही की दो पट्टियाँ होंगी , जिनकी गर्मी से उसका दिमाग़ पीतल की हांडी की तरह उबल रहा होगा। वह समझता होगा कि उससे सख़्त अज़ाब किसी को नहीं हो रहा होगा, हालाँकि उसे सबसे हल्का अज़ाब हो रहा होगा। ऐसा इसलिए होगा ताकि उसे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की तकलीफ़ हो।
सीख: क़यामत के दिन जहन्नमियों में से सबसे कम अज़ाब उस व्यक्त…
- अविश्वासियों एवं अवज्ञाकारियों को जहन्नम के इस ख़तरनाक अज़ाब की चेतावनी, ताकि वो जहन्नम तक ले जाने वाली चीज़ों से दूर रहें।
- जहन्नम जाने वाले लोग अपने बुरे कर्मों के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों के हुआ करेंगे।
- जहन्नम के अज़ाब की सख़्ती। अल्लाह हमें उससे सुरक्षित रखे।
श्रेणियाँ :
दिलों को पिघलाने वाली बातें और नसीहतें
· जन्नत तथा जहन्नम की विशेषताएँ
· फ़ज़ीलतें तथा आदाब
بسم الله الرحمن الرحيم
मंगल 15 जुमादा अल-अव्वल
الثلاثاء 15 جمادى الأولى
سبحان الله وبحمده
अल्लाह की महिमा और स्तुति है