मैं उस व्यक्ति के लिए जन्नत के अंदर एक घर की गारंटी लेता हूँ, जो सत्य पर होने के बावजूद व्…

इस्लाम > Hi > हदीस > फजलत तथ आदब > मैं उस व्यक्ति के लिए जन्नत के अंदर एक घर की गारंटी लेता हूँ, जो सत्य पर होने के बावजूद व्…

हदीस वर्णनकर्ता: इसे अबू दाऊद ने रिवायत किया है।

ह़सन

27 अक्टूबर 2026 को 14h02 बजे अपडेट किया गया

📖 1 मिनट पढ़ने का समय

हदीस का पाठ: मैं उस व्यक्ति के लिए जन्नत के अंदर एक घर की गारंटी लेत…

عن أبي أمامة الباهلي رضي الله عنه مرفوعاً: «أنا زعيم ببيت في رَبَضِ الجنة لمن ترك المِرَاءَ وإن كان مُحِقًّا، وببيت في وسط الجنة لمن ترك الكذب وإن كان مازحاً، وببيت في أعلى الجنة لمن حَسَّنَ خلقه»

हदीस की व्याख्या: मैं उस व्यक्ति के लिए जन्नत के अंदर एक घर की गारंटी लेत…

अल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने बताया है कि आप उस व्यक्ति को जन्नत के बाहर, उसके आस-पास या उसके किनारों में एक घर की गारंटी देते हैं, जो हक़ पर होते हुए भी बहस न करे, जिससे एक तो समय नष्ट होता है और फिर द्वेष भी पैदा होता है। इसी तरह उस व्यक्ति को जन्नत के बीच में एक घर की गारंटी देते हैं, जो झूठ बोलना और वास्तविकता से हटकर बात करना छोड़ दे, चाहे मज़ाक़ ही में क्यों न हो। इसी प्रकार उस व्यक्ति को जन्नत के उच्चतम स्थान में एक घर की गारंटी देते हैं, जिसका आचरण अच्छा हो। चाहे इसके लिए नफ़्स को अभ्यस्त ही क्यों न करना पड़े।

श्रेणियाँ : सद्व्यवहार पर आधारित फ़िक़्ह · सरहनायोग्य आचरण · फ़ज़ीलतें तथा आदाब

بسم الله الرحمن الرحيم मंगल 15 जुमादा अल-अव्वल
الثلاثاء 15 جمادى الأولى
بدر पूर्णिमा दिन 16.5 / 29.5
रोशनी 97%
13 दिनों में अमावस्या
سبحان الله अल्लाह की पवित्रता है

إِنَّ ٱللَّهَ وَمَلَٰٓئِكَتَهُۥ يُصَلُّونَ عَلَى ٱلنَّبِىِّ ۚ يَٰٓأَيُّهَا ٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ صَلُّوا۟ عَلَيْهِ وَسَلِّمُوا۟ تَسْلِيمًا

निस्संदेह अल्लाह और उसके फ़रिश्ते नबी पर रहमत भेजते है। ऐ ईमान लानेवालो, तुम भी उसपर रहमत भेजो और ख़ूब सलाम भेजो

Al-Ahzab 33:56

पैग़ंबर पर दुरूद