बेशक मुझे सदाचार को पूर्ण रूप देने के लिए भेजा गया है।

इस्लाम > Hi > हदीस > सदवयवहर पर आधरत फकह > बेशक मुझे सदाचार को पूर्ण रूप देने के लिए भेजा गया है।

हदीस वर्णनकर्ता: इसे बुख़ारी ने अल-अदब अल-मुफ़रद में, तथा अह़मद और बैहक़ी ने रिवायत किया है

ह़सन

27 अक्टूबर 2026 को 14h02 बजे अपडेट किया गया

1 मिनट पढ़ने का समय

हदीस का पाठ: बेशक मुझे सदाचार को पूर्ण रूप देने के लिए भेजा गया है।

अबू हुरैरा -रज़ियल्लाहु अनहु- का वर्णन है, वह कहते हैं कि अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने फ़रमाया है : "बेशक मुझे सदाचार को पूर्ण रूप देने के लिए भेजा गया है।"

हदीस की व्याख्या: बेशक मुझे सदाचार को पूर्ण रूप देने के लिए भेजा गया है।

अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने बताया कि सर्वशक्तिमान अल्लाह ने आपको उत्तम एवं उत्कृष्ट चरित्र को परिपूर्ण करने के लिए भेजा है। आप पिछले सभी पैगंबरों के पूरक और अरबों के अच्छे चरित्र को परिपूर्ण करने वाले के रूप में भेजे गए थे। क्योंकि अरब अच्छाई से प्रेम और बुराई से घृणा करते थे। वे पौरुष, दरिया दिली और स्वाभिमान वाले लोग थे। ऐसे में, आपको उनकी नैतिक कमियों, जैसे कि वंश का घमंड, अहंकार और आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों को तुच्छ जानना आदि, को दूर करने के लिए भेजा गया था।

सीख: बेशक मुझे सदाचार को पूर्ण रूप देने के लिए भेजा गया है।

श्रेणियाँ : सद्व्यवहार पर आधारित फ़िक़्ह · सरहनायोग्य आचरण · फ़ज़ीलतें तथा आदाब

بسم الله الرحمن الرحيم बुध 14 जुमादा अल-सानी
الأربعاء 14 جمادى الآخرة
بدر पूर्णिमा दिन 15.8 / 29.5
रोशनी 99%
14 दिनों में अमावस्या
الحمد لله अल्लाह की सारी प्रशंसा है

إِنَّ ٱللَّهَ وَمَلَٰٓئِكَتَهُۥ يُصَلُّونَ عَلَى ٱلنَّبِىِّ ۚ يَٰٓأَيُّهَا ٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ صَلُّوا۟ عَلَيْهِ وَسَلِّمُوا۟ تَسْلِيمًا

निस्संदेह अल्लाह और उसके फ़रिश्ते नबी पर रहमत भेजते है। ऐ ईमान लानेवालो, तुम भी उसपर रहमत भेजो और ख़ूब सलाम भेजो

Al-Ahzab 33:56

पैग़ंबर पर दुरूद