हमारे लिए मूंछ काटने, नाखून काटने, बगल के बाल उखाड़ने, और जघन बाल काटने की अवधि निर्धारित …
इस्लाम > Hi > हदीस > इबदत पर आधरत फकह > हमारे लिए मूंछ काटने, नाखून काटने, बगल के बाल उखाड़ने, और जघन बाल काटने की अवधि निर्धारित …
हदीस वर्णनकर्ता: इसे मुस्लिम ने रिवायत किया है
स़ह़ीह़
27 अक्टूबर 2026 को 14h02 बजे अपडेट किया गया
📖 1 मिनट पढ़ने का समय
हदीस का पाठ: हमारे लिए मूंछ काटने, नाखून काटने, बगल के बाल उखाड़ने,…
हदीस की व्याख्या: हमारे लिए मूंछ काटने, नाखून काटने, बगल के बाल उखाड़ने,…
अल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने मूंछ काटने, हाथ तथा पाँव के नाखून काटने, बगल के बाल उखाड़ने और जघन बाल काटने की सीमा निर्धारित कर दी है कि इन्हें चालीस दिन से अधिक न छोड़ा जाए।
सीख: हमारे लिए मूंछ काटने, नाखून काटने, बगल के बाल उखाड़ने,…
- शौकानी कहते हैं : बेहतर यह है कि अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- द्वारा निर्धारित इस समय सीमा का पालन किया जाए। इससे आगे बढ़ना जायज़ नहीं है। अगर चालीस दिन पूरे होने से पहले यह चीजें लंबी हो जाएँ और इन्हें न काटा जाए, तो यह सुन्नत की मुख़ालफ़त नहीं है।
- इब्न हुबैरा कहते हैं : यह हदीस अंतिम समय सीमा का निर्धारण करती है। बेहतर यह है कि इस सीमा तक पहुँचने से पहले ही काट लिया जाए।
- इस्लाम स्वच्छता एवं शोभा पर ध्यान देता है।
- मूँछ काटने का मतलब है, ऊपर वाले होंठ पर उगे हुए बालों को काटना।
- बगल के बाल उखेड़ने का अर्थ है, बगल में उगे हुए बालों को साफ़ करना। बगल से मुराद वह स्थान है, जो कंधे में बाज़ू के नीचे हुआ करता है।
- जघन बाल से मुराद है, पुरुष तथा स्त्री की अगली शर्मगाह के चारों ओर उगे हुए बाल।
श्रेणियाँ :
इबादतों पर आधारित फ़िक़्ह
· तहारत (पवित्रता प्राप्त करना)
· फ़िक़्ह तथा उसूल-ए-फ़िक़्ह
· फ़ितरत पर आधारित सुन्नतें
بسم الله الرحمن الرحيم
बुध 16 जुमादा अल-अव्वल
الأربعاء 16 جمادى الأولى
حسبنا الله ونعم الوكيل
अल्लाह हमारे लिए काफी है, कितना अच्छा रक्षक है