जो व्यक्ति मेरे हवाले से कोई बात बताए और उसे लगता हो कि वह झूठ है, तो वह झूठों में से एक ह…
इस्लाम > Hi > हदीस > हदस तथ उसस सबधत अनय वषय > जो व्यक्ति मेरे हवाले से कोई बात बताए और उसे लगता हो कि वह झूठ है, तो वह झूठों में से एक ह…
हदीस वर्णनकर्ता: इस ह़दीस़ को मुस्लिम ने अपने मुक़द्दमे (प्रस्तावना) में रिवायत किया है
स़ह़ीह़
27 अक्टूबर 2026 को 14h02 बजे अपडेट किया गया
📖 1 मिनट पढ़ने का समय
हदीस का पाठ: जो व्यक्ति मेरे हवाले से कोई बात बताए और उसे लगता हो कि…
हदीस की व्याख्या: जो व्यक्ति मेरे हवाले से कोई बात बताए और उसे लगता हो कि…
अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम बता रहे हैं कि जो व्यक्ति आपके हवाले से कोई हदीस बयान करे और वह जानता हो या उसे लगता हो कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की ओर इस हदीस की निस्बत झूठी है, तो बयान करने वाला भी इस झूठ में इसे पहली बार बोलने वाले का शरीक है।
सीख: जो व्यक्ति मेरे हवाले से कोई बात बताए और उसे लगता हो कि…
- अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से नक़ल की गई हदीसों की छानबीन करना और उन्हें रिवायत करने से पहले उनके सहीह होने के बारे में आश्वस्त हो जाना ज़रूरी है।
- झूठ बोलने वाले के साथ-साथ उसे नक़ल करने और फैलाने वाला भी झूठा है।
- किसी हदीस के मनगढ़त होने का ज्ञान या प्रबल गुमान होने के बावजूद उसे नक़ल करना हराम है। हाँ, उससे सावधान करने के लिए नक़ल किया जाए, तो बात अलग है।
श्रेणियाँ :
हदीस तथा उससे संबंधित अन्य विषय
· सद्व्यवहार पर आधारित फ़िक़्ह
· कुत्सित आचरण
· सुन्नत से संबंधित साधारण विषय
· फ़ज़ीलतें तथा आदाब
· सुन्नत का महत्व एवं गुरुता
بسم الله الرحمن الرحيم
मंगल 15 जुमादा अल-अव्वल
الثلاثاء 15 جمادى الأولى
لا إله إلا الله
अल्लाह के सिवा कोई माबूद नहीं