तुमसे पहले एक व्यक्ति को ज़ख्म लगा, तो वह व्यथित हो गया और एक चाक़ू से अपना हाथ काट डाला।…
इस्लाम > Hi > हदीस > दल क पघलन वल बत और नसहत > तुमसे पहले एक व्यक्ति को ज़ख्म लगा, तो वह व्यथित हो गया और एक चाक़ू से अपना हाथ काट डाला।…
हदीस वर्णनकर्ता: इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है
स़ह़ीह़
27 अक्टूबर 2026 को 14h02 बजे अपडेट किया गया
📖 1 मिनट पढ़ने का समय
हदीस का पाठ: तुमसे पहले एक व्यक्ति को ज़ख्म लगा, तो वह व्यथित हो गय…
हदीस की व्याख्या: तुमसे पहले एक व्यक्ति को ज़ख्म लगा, तो वह व्यथित हो गय…
अल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने बताया है कि पूर्ववर्ती जातियों में एक व्यक्ति के शरीर में एक ज़ख़्म लग गया, जो सब्र से काम न ले सका और अधीर होकर एक चाक़ू लिया और मरने के इरादे से उससे अपना हाथ काट डाला। कटे हुए स्थान से रक्त इतना बहने लगा कि अंततः वह मर गया। चुनांचे इस परिदृश्य में उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा : मेरे बंदे ने अपनी जान ख़त्म करने में जल्दबाज़ी से काम लिया, अतः मैंने उसपर जन्नत हराम कर दी।
सीख: तुमसे पहले एक व्यक्ति को ज़ख्म लगा, तो वह व्यथित हो गय…
- विपत्ति के समय धैर्य रखने तथा अधीर न होने की फ़ज़ीलत, क्योंकि धैर्य खोने से इन्सान और बड़ी विपत्ति में पड़ सकता है।
- पिछली उम्मतों की अच्छी और उपदेशात्मक बातों का वर्णन करना।
- इब्न-ए-हजर कहते हैं : इस हदीस से मालूम होता है कि इन्सान को अल्लाह की निर्धारित सीमाओं का पालन करना चाहिए। साथ ही यह कि अल्लाह अपनी सृष्टि पर बड़ा दयावान है कि उसने आत्म हत्या को हराम क़रार दिया है। औ यह कि जीवन अल्लाह का दिया हुआ है और वही उसका मालिक है।
- आत्म हत्या की ओर ले जाने वाली चीज़ें हराम हैं। आत्म हत्या करने वाले को बड़ी सख़्त चेतावनी दी गई है।
- इब्न-ए-हजर कहते हैं : यह इस बात की दलील है कि उसने मरने के इरादे से उंगली काटी थी, इलाज की नीयत से नहीं कि जिससे लाभ होने की आशा रहती है।
श्रेणियाँ :
दिलों को पिघलाने वाली बातें और नसीहतें
· गुनाहों की मज़म्मत
· फ़ज़ीलतें तथा आदाब
بسم الله الرحمن الرحيم
बुध 16 जुमादा अल-अव्वल
الأربعاء 16 جمادى الأولى
سبحان الله
अल्लाह की पवित्रता है