इस्लाम > Hi > हदीस > फकह तथ उसल ए फकह > जिसने तीर अंदाज़ी सीखी, फिर उसे छोड़ दिया, वह हममें से नहीं है या उसने नाफ़रमानी की।
सह़ीह़27 अक्टूबर 2026 को 14h02 बजे अपडेट किया गया
📖 1 मिनट पढ़ने का समयعن عقبة بن عامر رضي الله عنه مرفوعاً: «من عَلِمَ الرمي، ثم تركه، فليس منا، أو فقد عصى».
जिसने तीर चलाना सीखा और इसी तरह जिहाद के आधुनिक उपकरणों का चलाना जैसे कि गोली चलाना सीखा, फिर उसे छोड़ दिया और उसकी उपेक्षा की, तो उसने खुद को पाप का भागी बनाया और अपने आपको नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के तरीक़ से दूर कर दिया। "वह हममें से नहीं है" यह एक गंभीर चेतावनी है, जो इंगित करती है कि यह अवज्ञा एक बड़ा पाप है, जो धमकी और डाँट-फटकार का पात्र है। "या उसने अवज्ञा की" यह वर्णनकर्ता की ओर से एक संदेह है कि नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने ''वह हममें से नहीं है'' कहा था, या आपने ''उसने अवज्ञा की'' कहा था।
श्रेणियाँ : इबादतों पर आधारित फ़िक़्ह · जिहाद · फ़िक़्ह तथा उसूल-ए-फ़िक़्ह · जिहाद के अहकाम तथा मसायल