मेरी पत्नी ने काला बच्चा जना है! नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने फ़रमाया : "क्या तुम्हार…

इस्लाम > Hi > हदीस > फकह तथ उसल ए फकह > मेरी पत्नी ने काला बच्चा जना है! नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने फ़रमाया : "क्या तुम्हार…

हदीस वर्णनकर्ता: इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है।

सह़ीह़

27 अक्टूबर 2026 को 14h02 बजे अपडेट किया गया

📖 1 मिनट पढ़ने का समय

हदीस का पाठ: मेरी पत्नी ने काला बच्चा जना है! नबी -सल्लल्लाहु अलैहि…

عن أبي هريرة رضي الله عنه أن رسول الله صلى الله عليه وسلم جاءه أعرابي فقال: يا رسول الله، إن امرأتي ولدت غلاما أسود، فقال: «هل لك من إبل» قال: نعم، قال: «ما ألوانها» قال: حمر، قال: «هل فيها من أَوْرَقَ» قال: نعم، قال: «فأنى كان ذلك» قال: أراه عرق نزعه، قال: «فلعل ابنك هذا نَزَعَهُ عِرْقٌ»

हदीस की व्याख्या: मेरी पत्नी ने काला बच्चा जना है! नबी -सल्लल्लाहु अलैहि…

फ़ज़ारा क़बीले के एक व्यक्ति के यहाँ एक बच्चा पैदा हुआ, जिसका रंग उसके माता-पिता के रंग से अलग था। अतः, उसके दिल में कुछ शंका पैदा हुई। वह नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- के पास अपनी पत्नी पर लांछन लगाने के उद्देश्य से आया और बताया कि उसके एक कालाकलूटा पच्चा पैदा हुआ है। नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- उसकी मंशा समझ गए। इसलिए, उसकी संतुष्टि एवं उसके भ्रम को दूर करने के लिए एक उदाहरण दिया, जो उसको अच्छी तरह समझ में आ सकता था। उनसे कहा : क्या तुम्हारे पास ऊँट हैं? उसने कहा : हाँ। फ़रमाया : उनका रंग कैसा है? कहा : लाल। फ़रमाया : क्या उनमें से किसी ऊँट का रंग आम ऊँटों से अलग खाकी भी है? कहा : हाँ। फ़रमाया : फिर यह अलग रंग कहाँ से आ गया? उसने कहा : संभवतः ऐसा अनुवांशिक कारणों सो हुआ होगा। आपने खहा : शायद तुम्हारा बेटा भी अनुवांशिक कारणों से कालाकलूटा पैदा हुआ होगा। हो सकता है कि तुम्हारे बाप-दादों में से कोई काला रहा हो और उसी के कारण तुम्हारा बेटा काला हुआ हो।

इस उपयुक्त उदाहरण से वह संतुष्ट हो गया और उसका भ्रम भी दूर हो गया।

श्रेणियाँ : परिवार से संबंधित फ़िक़्ह · लिआन (पति-पत्नी की ओर से अपने बारे में क़सम से साथ दी गई ऐसी गवाहियाँ, जिनमें पति की ओर से लानत तथा पत्नी की ओर से अल्लाह के क्रोध की बद-दुआ हो) · फ़िक़्ह तथा उसूल-ए-फ़िक़्ह

بسم الله الرحمن الرحيم मंगल 15 जुमादा अल-अव्वल
الثلاثاء 15 جمادى الأولى
بدر पूर्णिमा दिन 16.6 / 29.5
रोशनी 96%
13 दिनों में अमावस्या
الله أكبر अल्लाह सबसे महान है

إِنَّ ٱللَّهَ وَمَلَٰٓئِكَتَهُۥ يُصَلُّونَ عَلَى ٱلنَّبِىِّ ۚ يَٰٓأَيُّهَا ٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ صَلُّوا۟ عَلَيْهِ وَسَلِّمُوا۟ تَسْلِيمًا

निस्संदेह अल्लाह और उसके फ़रिश्ते नबी पर रहमत भेजते है। ऐ ईमान लानेवालो, तुम भी उसपर रहमत भेजो और ख़ूब सलाम भेजो

Al-Ahzab 33:56

पैग़ंबर पर दुरूद