इस्लाम > Hi > हदीस > फजलत तथ आदब > “निश्चय अल्लाह ऐसे बंदे से प्रेम करता है, जो धर्मशील, दिल का धनी और दिखावे से बचने वाला हो…
स़ह़ीह़27 अक्टूबर 2026 को 14h02 बजे अपडेट किया गया
📖 1 मिनट पढ़ने का समयعن سعد بن أبي وقاص رضي الله عنه قال: سمعت رسول الله صلى الله عليه وسلم يقول: «إِنَّ اللهَ يُحِبُّ الْعَبْدَ التَّقِيَّ الْغَنِيَّ الْخَفِيَّ».
अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम बता रहे हैं कि सर्वशक्तिमान एवं महान अल्लाह अपने कुछ बंदों से प्रेम करता है,
जिनमें से एक अल्लाह के आदेशों का पालन करने वाला और उसकी मना की हुई चीज़ों से बचने वाला है।
और दूसरा दिल का धनी इन्सान है, जो अल्लाह के सिवा किसी के सामने हाथ न फैलाता हो और अपनी ज़रूरतों का इज़हार न करता हो।
अल्लाह ऐसे साधारण एवं सरल व्यक्ति से भी प्रेम करता है, जो अपने रब की इबादत करता हो, अपने फ़ादये के कामों में लगा रहता हो और इस बात का प्रयास न करता हो कि लोग उसे जानें तथा उसकी प्रशंसा करें।
श्रेणियाँ : सद्व्यवहार पर आधारित फ़िक़्ह · सरहनायोग्य आचरण · फ़ज़ीलतें तथा आदाब