अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) से पूछा गया कि कौन-सी चीज़ लोगों को सबसे ज़्यादा…

इस्लाम > Hi > हदीस > फजलत तथ आदब > अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) से पूछा गया कि कौन-सी चीज़ लोगों को सबसे ज़्यादा…

हदीस वर्णनकर्ता: इसे इब्ने माजा ने रिवायत किया है । - इसे तिर्मिज़ी ने रिवायत किया है। - इसे अह़मद ने रिवायत किया है।

इसकी सनद ह़सन है।

27 अक्टूबर 2026 को 14h02 बजे अपडेट किया गया

📖 1 मिनट पढ़ने का समय

हदीस का पाठ: अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) से पूछा गया क…

عن أبي هريرة رضي الله عنه قال: سئل رسول الله صلى الله عليه وسلم عن أكثر ما يُدْخِلُ الناسَ الجنة؟ قال: «تقوى الله وحسن الخلق»، وسئل عن أكثر ما يُدْخِلُ الناسَ النار، فقال: «الفم والفرج».

हदीस की व्याख्या: अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) से पूछा गया क…

इनसान को जन्नत में सबसे ज़्यादा दाख़िल करने वाली चीज़ अल्लाह का भय और अच्छा व्यवहार है। अल्लाह के भय का इज़हार इस प्रकार होता है कि इनसान तमाम तरह की हराम चीज़ों से दूरी बना ले और अच्छे व्यवहार का संबंध अल्लाह की सृष्टि से होता है और उसका निम्नतम स्तर यह है कि इनसान किसी को कष्ट न दे, जबकि उसका उच्चतम स्तर यह है कि इनसान बुरा करने वाले के साथ अच्छा करे।

इसके विपरीत इनसान को जहन्नम में सबसे ज़्यादा दाख़िल करने वाली चीज़ें हैं इनसान का मुँह और उसकी शर्मगाह। क्योंकि इन्हीं दो चीज़ों के कारण इनसान आम तौर पर अल्लाह के आदेशों की अवज्ञा करता है और लोगों के साथ दुर्व्यवहार करता है।

श्रेणियाँ : सद्व्यवहार पर आधारित फ़िक़्ह · दिलों को पिघलाने वाली बातें और नसीहतें · सरहनायोग्य आचरण · गुनाहों की मज़म्मत · फ़ज़ीलतें तथा आदाब

بسم الله الرحمن الرحيم बुध 16 जुमादा अल-अव्वल
الأربعاء 16 جمادى الأولى
أحدب متناقص घटता हुआ कूबड़ दिन 16.6 / 29.5
रोशनी 96%
13 दिनों में अमावस्या
أستغفر الله मैं अल्लाह से माफी माँगता हूँ

إِنَّ ٱللَّهَ وَمَلَٰٓئِكَتَهُۥ يُصَلُّونَ عَلَى ٱلنَّبِىِّ ۚ يَٰٓأَيُّهَا ٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ صَلُّوا۟ عَلَيْهِ وَسَلِّمُوا۟ تَسْلِيمًا

निस्संदेह अल्लाह और उसके फ़रिश्ते नबी पर रहमत भेजते है। ऐ ईमान लानेवालो, तुम भी उसपर रहमत भेजो और ख़ूब सलाम भेजो

Al-Ahzab 33:56

पैग़ंबर पर दुरूद