चोर का हाथ एक चौथाई दीनार या उससे अधिक में काटा जाएगा।
इस्लाम > Hi > हदीस > हदद शरई दड > चोर का हाथ एक चौथाई दीनार या उससे अधिक में काटा जाएगा।
हदीस वर्णनकर्ता: इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है
स़ह़ीह़
27 अक्टूबर 2026 को 14h02 बजे अपडेट किया गया
📖 1 मिनट पढ़ने का समय
हदीस का पाठ: चोर का हाथ एक चौथाई दीनार या उससे अधिक में काटा जाएगा।
हदीस की व्याख्या: चोर का हाथ एक चौथाई दीनार या उससे अधिक में काटा जाएगा।
अल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने बताया है कि चोर का हाथ एक चौथाई दीनार या उससे अधिक सोना चुराने पर काटा जाएगा। एक चौथाई दीनार की क़ीमत 1.06 ग्राम सोने के बराबर होती है।
सीख: चोर का हाथ एक चौथाई दीनार या उससे अधिक में काटा जाएगा।
- चोरी करना कबीरा गुनाह है।
- सर्वशक्तिमान एवं महान अल्लाह ने चोरी करने का दंड निर्धारित कर दिया है। चोरी करने का दंड यह है कि चोर का हाथ काट दिया जाए। इसका ज़िक्र पवित्र क़ुरआन की इस आयत में है : "तथा चोर और चोरनी दोनों के हाथ काट दो।" [सूरा माइदा : 38] सुन्नत के अंदर बता दिया गया है कि हाथ काटने की क्या-क्या शर्तें हैं।
- इस आयत में हाथ काटने से मुराद हथेली को, हथेली और कलाई के बीच के जोड़ से काट देना है।
- चोर का हाथ काटने की एक हिकमत लोगों के धन की सुरक्षा और दूसरे लोगों को इस बुरे काम से रोकना है।
- दीनार सोने का एक मिषक़ाल है। वर्तमान में यह 24 कैरेट सोने के 4.25 ग्राम के बराबर है। एक चौथाई दीनार एक ग्राम से कुछ अधिक होता है।
श्रेणियाँ :
हुदूद (शरई दंड)
· चोरी की हद (दंड)
· फ़िक़्ह तथा उसूल-ए-फ़िक़्ह
بسم الله الرحمن الرحيم
मंगल 15 जुमादा अल-अव्वल
الثلاثاء 15 جمادى الأولى
أستغفر الله
मैं अल्लाह से माफी माँगता हूँ