जल्द ही तुम लोग इमारत और सरदारी की लालच करोगे। जबकि क़यामत के दिन तुम्हें उसकी वजह से नदाम…

इस्लाम > Hi > हदीस > फजलत तथ आदब > जल्द ही तुम लोग इमारत और सरदारी की लालच करोगे। जबकि क़यामत के दिन तुम्हें उसकी वजह से नदाम…

हदीस वर्णनकर्ता: इसे बुख़ारी ने रिवायत किया है।

सह़ीह़

27 अक्टूबर 2026 को 14h02 बजे अपडेट किया गया

📖 1 मिनट पढ़ने का समय

हदीस का पाठ: जल्द ही तुम लोग इमारत और सरदारी की लालच करोगे। जबकि क़य…

عن أبي هريرة رضي الله عنه عن النبي صلى الله عليه وسلم قال: «إنكم سَتَحْرِصُونَ على الإِمَارَة، وستكون نَدَامَةً يوم القيامة، فَنِعْمَ المُرْضِعَةُ وَبِئْسَتِ الفَاطِمَةُ».

हदीस की व्याख्या: जल्द ही तुम लोग इमारत और सरदारी की लालच करोगे। जबकि क़य…

यह हदीस प्रशासनिक पदों तथा शरई दृष्टिकोण से उनके समान समझे जाने वाले अन्य पदों, जैसे न्यायिक ज़िम्मेवारियों के महत्व तथा आख़िरत में सामने आने वाली उनके प्रभावों से अवगत करती है। साथ ही उन्हें तलब करने और उनकी इच्छा रखने से सावधान करती है। ज्ञात हो कि यह चेतावनी उसके लिए है, जो इन पदों की योग्यता न रखने के बावजूद इन्हें प्राप्त करने की इच्छा रखता हो और अपने प्रयास से इन्हें प्राप्त करता हो। इसके विपरीत यदि कोई इनकी योग्यता रखता हो, इन्हें प्राप्त करने के लिए प्रयास न करता हो और इन्हें ग्रहण करने के बाद न्याय से काम लेता हो, तो इन्हें संभालने में अल्लाह की ओर से उसकी सहायता की जाएगी, जैसा कि अन्य हदीसों में उल्लिखित है। इस हदीस में प्रशासनिक पद के बारे में कहा गया है कि वह अच्छी दूध पिलाने वाली है, क्योंकि उससे धन, पद एवं आदेश लागू होने के रूप में कई लाभ होते हैं और बुरी दूध छुड़ाने वाली है, क्योंकि क़यामत के दिन उसके बड़े कड़वे नतीजे सामने आएँगे और उसके कारण इन्सान को शर्मिंदगियों का सामना करना पड़ेगा।

श्रेणियाँ : दिलों को पिघलाने वाली बातें और नसीहतें · संसार प्रेम की मज़म्मत · शरई राजनीति · फ़ज़ीलतें तथा आदाब · आह्वान एवं भलाई का आदेश देने तथा बुराई से रोकने का प्रबंध करना

بسم الله الرحمن الرحيم मंगल 15 जुमादा अल-अव्वल
الثلاثاء 15 جمادى الأولى
بدر पूर्णिमा दिन 16.6 / 29.5
रोशनी 96%
13 दिनों में अमावस्या
الحمد لله अल्लाह की सारी प्रशंसा है

إِنَّ ٱللَّهَ وَمَلَٰٓئِكَتَهُۥ يُصَلُّونَ عَلَى ٱلنَّبِىِّ ۚ يَٰٓأَيُّهَا ٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ صَلُّوا۟ عَلَيْهِ وَسَلِّمُوا۟ تَسْلِيمًا

निस्संदेह अल्लाह और उसके फ़रिश्ते नबी पर रहमत भेजते है। ऐ ईमान लानेवालो, तुम भी उसपर रहमत भेजो और ख़ूब सलाम भेजो

Al-Ahzab 33:56

पैग़ंबर पर दुरूद