इस्लाम > Hi > हदीस > अकद > उस हस्ती की क़सम, जिसके हाथ में मेरी जान है, वह समय बहुत ही निकट है, जब तुम्हारे बीच मरयम …
स़ह़ीह़27 अक्टूबर 2026 को 14h02 बजे अपडेट किया गया
📖 1 मिनट पढ़ने का समयअल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम क़सम खाकर बता रहे हैं कि वह समय बहुत ही निकट है, जब मरयम के पुत्र ईसा अलैहिस्सलाम लोगों के बीच मुहम्मदी शरीयत के अनुसार न्याय के साथ शासन चलाने के लिए उतरेंगे। वह सलीब तोड़ देंगे, जिसका ईसाई सम्मान करते हैं, ईसा अलैहिस्सलाम सूअर का वध करेंगे, जिज़्या हटा देंगे और सारे लोगों को इस्लाम ग्रहण करने पर आमादा करेंगे। उस समय धन की इतनी बहुतायत होगी, हर आदमी के पास इतना पैसा होगा और इतनी बरकतें उतरेंगी कि कोई धन ग्रहण करने के लिए तैयार नहीं होगा।
श्रेणियाँ : अक़ीदा · अल्लाह की ओर बुलाना · इस्लाम धर्म की सार्वभौमिकता · आह्वान एवं भलाई का आदेश देने तथा बुराई से रोकने का प्रबंध करना · रसूलों पर ईमान · अंतिम दिवस पर ईमान · पिछले नबी और रसूल अलैहिमुस्सलाम · हमारे नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम · बर्ज़ख़ का जीवन