इस्लाम > Hi > हदीस > भलई क आदश दन तथ बरई स रकन > ऐसे लोग तुम्हारे शासक बन जाएँगे, जो झूठ बोलेंगे और अत्याचार करेंगे। ऐसे में जो उनके झूठ की…
स़ह़ीह़27 अक्टूबर 2026 को 14h02 बजे अपडेट किया गया
📖 1 मिनट पढ़ने का समयअल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने बताया है कि आपकी मृत्यु के बाद लोगों के शासक ऐसे लोग बन जाएँगे, जो झूठ बोलेंगे, ऐसी बातें करेंगे जिनपर उनका ख़ुद अमल नहीं होगा और निर्णय करते समय अत्याचार करेंगे। जो व्यक्ति ऐसे लोगों के पास जाएगा, उनके झूठ की पुष्टि करेगा, या उनका सहयोग करेगा अत्याचार करके, या अपने कथन द्वारा मसलन उनकी निकटता प्राप्त करने और उनसे कुछ प्राप्त करने की आशा में उनके हक़ में फ़तवा देगा, ऐसे व्यक्ति से मैं बरी हूँ और ऐसा व्यक्ति मुझमें से नहीं है। ऐसा व्यक्ति क़यामत के दिन मेरे पास हौज़ पर नहीं आ सकेगा। इसके विपरीत जो उनके पास नहीं जाएगा, उनके झूठ की पुष्टि नहीं करेगा और उनके अत्याचार में सहयोग नहीं करेगा, वह मुझमें से है और मैं उसमें से हूँ। वह क़यामत के दिन मेरे पास हौज़ पर अवश्य आएगा।
श्रेणियाँ : भलाई का आदेश देना तथा बुराई से रोकना · शरई राजनीति · भलाई का आदेश देने तथा बुराई से रोकने के आदाब · जनता पर इमाम (शासनाध्यक्ष) का अधिकार · आह्वान एवं भलाई का आदेश देने तथा बुराई से रोकने का प्रबंध करना